Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिले में आज से 15 मई तक चलेगा डेंगू रोधी अभियान

मौसमी बिमारियों की रोकथाम के मध्यनजर जिले में 8 से 15 मई तक ”डेंगू रोधी अभियान‘‘ चलाया जाएगा। जिसके तहत जिले में 8 मई से 15 मई तक डेंगू रोधी गतिविधियां आयोजित कर युद्ध स्तर पर मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि वैक्टर जनित रोगों के रोकथाम व नियंत्रण हेतु गतिविधियां की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि मौसमी बिमारियों की रोकथाम के लिए जिले में डेंगू रोधी अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान की तैयारियों को लेकर ब्लॉक स्तर पर समस्त चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला स्तर से दिशा निर्देश जारी किये जा चुके है उन्होंने बताया कि अभियान के अन्तर्गत आशा, एएनएम की टीमे घर-घर सर्वे कर मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया के केसेज एवं हाई रिस्क क्षेत्र चिन्हित करेंगी।
Anti-dengue campaign will run in the sawai madhopur from today to May 15
अभियान में गतिविधियों के आयोजन हेतु सर्वे एवं सुपरवाईजरी दल गठित कर दिया गया है अभियान के तहत टीम द्वारा घर-घर सर्वे कर बुखार के रोगियों की रक्त पट्टिका संचयन, कूलर और टंकी आदि को चेक कर लार्वा नष्ट किया जाएगा। क्षेत्र में एन्टी लार्वल, सोर्स रिडक्शन गतिविधियां संपादित की जाएगी। सर्वे के दौरान ही क्षेत्र में एन्टीलार्वल गतिविधि तथा स्वास्थ्य शिक्षा टीम द्वारा दी जाएगी। बुखार के रोगियों के सेम्पल इस अभियान के दौरान लिये जाएंगे। 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य डेंगू के प्रति आमजन को जागरूक करना व डेंगू से बचाना व रोकथाम की जनजागृति पैदा करना है।
डेंगू रोधी अभियान के अन्तर्गत घर-घर सर्वे कर बुखार के रोगियों को चिन्हित कर उनका उपचार किया जाएगा। डॉ. मीना ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वो अपने घरों के कूलर, परिण्डे, छतों पर रखे खाली पड़े टायर, बर्तन, गमले की प्लेट आदि जिनमें पानी भरा हुआ है उनको नियमित खाली कर सफाई करे, जिससे डेंगू के लार्वा पैदा न हो और हम इस डेंगू, मलेरिया की चैन को तोड़ सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !