Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अणुव्रत उदबोधन सप्ताह का हुआ शुभारंभ

अखिल भारतीय अणुव्रत महासमिति द्वारा उदघोषित अणुव्रत सप्ताह का गरिमामय शुभारंभ क्षेत्रीय अणुव्रत समिति सवाई माधोपुर द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द व अहिंसा दिवस के रूप में युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री पुण्यप्रभाजी ठाणा-4 के सानिध्य में अणुव्रत भवन आदर्शनगर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मधुमुकुल चतुर्वेदी व विशिष्ट अतिथि डॉ.अजीज आजाद, पार्षद सरदार मंजीत सिंह ने अणुव्रत सप्ताह के पोस्टर का विमोचन किया। तेरापंथ महिला मंडल की ओर से गीतेश जैन ने मंगलाचरण के रूप में अणुव्रत गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मधुमुकुल चतुर्वेदी ने सांप्रदायिक सौहार्द व अहिंसा के मध्य सहसंबंध स्थापित करते हुए उद्देश्यपूर्ण अभिव्यक्ति दी।

 

Anuvrat Udbodhan week started in sawai madhopur

 

विशिष्ट अतिथि डॉ.अजीज आजाद ने संवादहीनता को विभिन्न संप्रदायों के मध्य अविश्वास के रूप में रेखांकित करते हुए संवाद की आवश्यकता पर बल दिया व गांधीजी के अहिंसा सिद्धांतो को अपनाने पर जोर दिया। सरदार मंजीत सिंह ने भी सांप्रदायिक सौहार्द के लिए इस प्रकार के आयोजनों को सराहनीय पहल बताया। साध्वी श्री पुण्यप्रभाजी ने अणुव्रत नियमों की जानकारी देते हुए नैतिकता को जीवन अंग बनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में अनिल जैन एडवोकेट, अणुव्रत समिति के पूर्व अध्यक्ष रतन लाल जैन ने भी अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष घनश्याम जैन ने आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन उपासक चंद्रप्रकाश जैन पूर्व प्राचार्य ने किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !