Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अपना गांव एप – सुविधाओं के लिए डिजिटल रूट

सवाई माधोपुर: जिला प्रशासन सवाई माधोपुर ने आमजन को बेहतर सेवाएँ, पारदर्शिता और समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपना गाँव एप विकसित किया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया के नेतृत्व में तैयार इस नवाचार का उद्देश्य जिले में सुशासन को सशक्त बनाना है, ताकि नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुँचा सकें और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

 

Apna Gaon App Digital Route to Facilities in sawai madhopur

 

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला कलक्टर काना राम ने मीडिया प्रतिनिधियों के माध्यम से सभी जिलेवासियों से अपील की कि वे इस एप को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ, ताकि आमजन की समस्याएँ प्रशासन तक पहुंचें और उनका त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि “अपना गाँव एप” का मुख्य उद्देश्य जिले में गुड गवर्नेंस की स्थापना करना है, जिससे आम नागरिक सहज, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सेवाओं का लाभ उठा सकें।

 

 

 

लॉगिन आईडी, पासवर्ड की जरूरत नहीं:

मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने बताया कि यह एप आमजन की सुविधा के लिए इसे पूर्णतः सहज बनाया है। एप का उपयोग करने के लिए किसी लॉगिन आईडी, पासवर्ड या ओटीपी की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे साइबर फ्रॉ*ड की संभावना भी समाप्त हो जाएगी। इसमें आम नागरिक अपनी समस्या सामान्य भाषा में लिखित या वॉइस संदेश के माध्यम से प्रशासन तक पहुँचा सकते हैं।

 

 

सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन:

उन्होंने बताया कि इस एप में घर चाहिए , काम चाहिए, शौचालय चाहिए, पेंशन सत्यापन  करवाएं, आपदा राहत, पंचायत की बात सीईओ के साथ, प्रशासन संदेश सफाई, आदि से संबंधित विकल्प उपलब्ध हैं। पीएम आवास से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु पंचायत समिति का चयन कर आवास संख्या और मोबाइल नंबर डालकर समस्या प्रशासन तक भेजी जा सकती है। आपदा राहत हेतु स्थान चयन कर फोटो अपलोड होते ही प्रशासन को तत्काल सूचित कर राहत कार्य शुरू किया जाएगा। मनरेगा में कार्य हेतु जॉब कार्ड के माध्यम से फॉर्म नंबर 6 ऑनलाइन भरकर आवेदन किया जा सकेगा।

 

 

शिकायत के लिए फोटो अपलोड की सुविधा:

सफाई कार्यों की मॉनिटरिंग हेतु प्रत्येक पंचायत में सफाई के बाद सफाई कर्मी को फोटो अपलोड करनी होगी। यदि कहीं सफाई में समस्या आती है तो ग्रामीण सीधे उसी स्थान की फोटो लेकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। ऐप में प्रशासन द्वारा व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से आवश्यक सूचनाएँ, शिविरों की जानकारी एवं योजनाओं से जुड़ी जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी।

 

 

जिला कलक्टर ने अपील करते हुए कहा कि सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि, जिलेवासियों, अधिकारियों और कर्मचारियों से अनुरोध है कि वे “अपना गाँव एप” को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ। इससे जिले की जनहितकारी पहल को सफल बनाने में सहयोग मिलेगा और नागरिकों को सेवाएँ सहजता से उपलब्ध हो सकेंगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !