Sunday , 8 March 2026
Breaking News

क्षतिग्रस्त सड़क के पुन: निर्माण कराने के लिए जिला कलेक्टर से लगायी गुहार

सवाई माधोपुर जिले के बामनवास में बी.एड.एवं शिक्षा शास्त्री तथा डी. एल. एड. संघ के एक प्रतिनिधि मण्डल ने राष्ट्रीय राजमार्ग 23 से उपखण्ड मुख्यालय बामनवास को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का पुन: निर्माण करवाने के लिए जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला के नाम नायब तहसीलदार ओमप्रकाश जोनवाल को संघ अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा हैl

 

 

इस अवसर पर डॉ. महेन्द्र महावर ने बताया कि मनुष्य सड़कों का उपयोग लम्बे समय से करता रहा है l सड़क पर होने वाले यातायात का आमजन के लिए बहुत महत्व है, परन्तु उपखण्ड मुख्यालय बामनवास को राष्ट्रीय राजमार्ग 23 लालसोट – गंगापुर – करौली- धौलपुर से जोड़ने वाली मुख्य सड़क मार्ग की हालत वर्तमान मे बहुत खराब हो गयी है l

 

Appealed to the District Collector Suresh Kumar ola for the reconstruction of the damaged road in bamanwas sawai madhopur

 

जिसके कारण सरकारी एवं गैर सरकारी कर्मचारियों और आमजन को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन दुर्घटना हो रही है l इस अवसर पर संघ अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि गत दिनों ही रेलवे प्रशासन की ओर से इस सड़क का निर्माण करवाया गया था, लेकिन निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का उपयोग करने के कारण सड़क 3-4 माह में ही जगह – जगह से क्षतिग्रस्त हो गयी है l

 

जिसमें पिपलाई रेलवे स्टेशन के सामने की स्थिति तो बहुत ही खराब हो गयी है l सड़क खुद कर गिट्टी निकलने से दुपहिया वाहन पर जाने वाले कर्मचारी वर्ग और आमजन रोजाना चोटिल हो रहे है l जिसके कारण आमजन और कर्मचारी वर्ग में बहुत रोष व्याप्त है, जो आगामी भविष्य में विद्रोह का रूप ले सकता है । इस अवसर पर रामदयाल वैष्णव, आशीष सैन और रामदयाल रैगर आदि उपस्थित थे l

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !