आईटीआई, सवाईमाधोपुर में मैकेनिक रैफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, इलेक्ट्रिशियन, डीजल मैकेनिक, हिन्दी स्टेनोग्राफी, हाउस कीपिंग और प्लंबर कोर्स की कुछ सीट अभी खाली हैं।
अधीक्षक कमलेश मीना ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी ई-पोर्टल पर आवेदन कर 29 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक हार्ड कॉपी वांछित दस्तावेजों की स्व सत्यापित प्रतिलिपि के साथ आईटीआई कार्यालय में जमा करवा दे। न्यूनतम आयु सीमा 14 साल है, बालिकाओं का प्रशिक्षण निःशुल्क है।

इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में मिल रहा है 50 हजार तक का ब्याजमुक्त ऋण
मुख्यमंत्री बजट घोषणा- 2021 की अनुपालना में इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है। इसमें लाभार्थी को 50 हजार तक का लोन ब्याजमुक्त है। इस योजना के जिला नोडल अधिकारी एवं जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्र के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति जैसे हेयर ड्रेसर, रिक्शाचालक, मिट्टी के बर्तन बनाने वाले, लकड़ी, चमड़े से उत्पाद बनाने वाले, मिस्त्री, ड्राईक्लीनर, रंगाई पुताई वाले, नल व बिजली मिस्त्री और बुनाई वाले ऑनलाईन आवेदन एसएसओ आईडी के माध्यम से कर सकते है।
योजना के तहत निकायवार लक्ष्य निर्धारित किये गये है। योजना के तहत पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर ऋण स्वीकृत किये जाएंगे। आवेदक ने पूर्व में किसी अन्य योजना में ऋण लिया हुआ है तब भी आवेदन कर सकता है। योजना की विस्तृत जानकारी डे-एनयूएलएम शाखा एवं राज्य सरकार द्वार संचालित प्रशासन शहरो के संग अभियान के अंतर्गत प्राप्त की जा सकती है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया