सवाई माधोपुर: पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान बीकानेर के निर्देशानुसार प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र कक्षा 8 एवं प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन कक्षा 5 वर्ष 2025 के अंतर्गत पूरक परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के उपाचार्य सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्य परीक्षा-2025 में पूरक घोषित परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र ऑफलाइन 7 से 12 जुलाई, 2025 तक संबंधित विद्यालयों में ऑफलाईन स्वीकार किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि संबंधित विद्यालय इन आवेदन पत्रों को समेकित सूची के साथ 15 जुलाई, 2025 तक अपने ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को उनके ब्लॉक क्षेत्र के समस्त विद्यालयों से प्राप्त आवेदन पत्र व समेकित सूची को 16 जुलाई, 2025 तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में समय पर जमा करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
