राज्य के हाथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से हर वर्ष की भांति राज्य सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में भी बुनकरों को नगद पुरूस्कार देने का प्रावधान किया है।
जिला उद्योग केन्द्र सवाई माधोपुर के महाप्रबन्धक ताराचन्द जैन ने बताया कि जिला स्तरीय पुरूस्कार हेतु जिले की सीमा में कार्यरत हाथकरघा बुनकरों से 30 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इसके लिए वही बुनकर पात्र है जो हाथकरघा पर बुनाई कार्य में पिछले 3 वर्षो से कार्य कर रहे है तथा जिन्हें गत 3 वर्षो में इस पुरस्कार के लिए चयनित नहीं किया गया है। पुरूस्कार हेतु आवेदन फार्म जिला उद्योग केन्द्र सवाई माधोपुर कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
