राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय सवाई माधोपुर में राज्य सरकार द्वारा विद्या सम्बल योजना के अन्तर्गत तकनीशियन के पद पर सेवानिवृत कार्मिकों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगाया जाएगा।
राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय सवाई माधोपुर के प्रधानाचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में विद्युत एवं यांत्रिकी फैकल्टी की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि एआईसीटीई के मापदण्डों के अनुसार योग्य अभ्यर्थी मूल प्रमाण पत्रों मय स्व प्रमाणित फोटो-काॅपी व एक फोटो सहित आवेदन पत्र 24 सितम्बर को दोपहर 2 बजे तक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर कार्यालय प्रधानाचार्य राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय सवाई माधोपुर में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्युत इंजीनियरिंग के लिए विद्युत तकनीशियन तथा यांत्रिकी इंजीनियरिंग के लिए आरएसी, कारपेन्ट्री, फिटिंग, मशीन शॉप एवं वेल्डिंग तकनीशियन के एक-एक पद के लिए 24 सितम्बर को दोपहर 2 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया