शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर के नियमित छात्र-छात्राओं से सत्र 2022-23 में राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस में भाग लेने के लिए 6 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गये हैं।

महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थी एनएसएस में शामिल होने के लिए काॅलेज के आईडी कार्ड की प्रतिलिपी, आधार कार्ड की प्रतिलिपी, पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर डाॅ. प्रियंका सैनी, प्रो. मनमोहन शर्मा, प्रो. शकील अहमद एवं प्रो. परीक्षित हाड़ा से सम्पर्क कर सकते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया