वित्तीय वर्ष 2019-20 हेतु मेघावी छात्रा स्कूटी, देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना हेतु राज्य सरकार द्वारा पूर्व में 20 नवम्बर 2019 तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे। राज्य सरकार द्वारा मेघावी छात्रा स्कूटी योजना तथा देवनारायण छात्र स्कूटी स्वं प्रोत्साहन योजना के नियम यथावत रखे हैं किन्तु मेघावी स्कूटी योजना का नाम अब काली बाई भील मेघावी स्कूटी योजना कर दिया गया है।

इन सभी योजनाओं के नियमों में कोई बदलाव न कर पूर्व मे संचालित नियमों के अनुसार ही 8 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। जिन छात्राओं ने पूर्व मे आवेदन कर रखा है उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं हैं। आवेदन में कमी-पूर्ति हेतु मोबाईल पर समय समय पर आने वाले संदेश की जांच कर उनके अनुसार तुरन्त पूर्ति करवादें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया