शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में विद्यार्थियों से स्काउट एंड गाइड, रोवर-रेंजर के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि इच्छुक छात्र छात्राएं 29 सितम्बर को रोवर प्रभारी शैतान मल जाट एवं रेंजर प्रभारी अंजु शर्मा से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को दसवीं की मार्कशीट, आधार कार्ड एवं महाविद्यालय पहचान पत्र आदि दस्तावेज साथ में लाने होंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया