सवाई माधोपुर: अल्पसंख्यक मामलात विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा सवाई माधोपुर जिले में अल्पसंख्यक समुदायों मुस्लिम, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध एवं ईसाई के छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क छात्रावास सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज कुमार मीना ने बताया कि यह सुविधा कक्षा 9 से लेकर उच्चतर कक्षाओं (शैक्षणिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों) में नियमित अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत बालक छात्रावास सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी मुख्यालय पर एवं बालिका छात्रावास का संचालन सवाई माधोपुर मुख्यालय पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि छात्रावासों में सुसज्जित एवं सुविधायुक्त पंखे, वॉटर कूलर, टेबल-कुर्सी, अलमारी, बिस्तर, निःशुल्क पौष्टिक नाश्ता एवं भोजन निजी उपयोग की सामग्री, स्कूल यूनिफार्म, जूते-मोजे हेतु स्टाईपण्ड 2250 रूपये इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
छात्रावासों का संचालन 1 अगस्त से किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 1 से 15 जुलाई तक कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सवाई माधोपुर में आवेदन कर सकते है। साथ ही छात्रावासों में निःशुल्क प्रवेश हेतु आवेदन पत्र अल्पसंख्यक विभाग की वेबसाइट से अथवा कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सवाई माधोपुर से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
