Sunday , 8 March 2026
Breaking News

बेस्ट टूरिज्म विलेज कंपटीशन 2024 तथा बेस्ट रूरल होमस्टे प्रतियोगिता में 31 जनवरी तक करें आवेदन

पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बेस्ट टूरिज्म विलेज कंपटीशन 2024 तथा बेस्ट रूरल होमस्टे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता की घोषणा की घोषणा विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर 2023 के अवसर पर की गई है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य भारत के ग्रामीण परिवेश के सामाजिक एवं आधारभूत संरचनात्मक विकास करते हुए देश की आत्मा, ग्रामीण संस्कृति को सम्मानजनक दर्जा दिए जाने का है।

 

 

पर्यटक स्वागत केन्द्र सवाई माधोपुर के सहायक निदेशक मधुसूदन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 है। प्रतियोगिता में 9 कैटेगरीज के लिए अवार्ड दिए जाएंगे, जिसमें से प्रत्येक गांव अधिकतम तीन कैटेगरी के लिए आवेदन कर सकता है। समस्त आवेदन पहले जिला स्तरीय कमेटी को प्रेषित किए जाने है। उसके उपरांत जिला स्तरीय कमेटी द्वारा चयनित आवेदन राज्य स्तरीय कमेटी को प्रेषित किए जाएंगे।

 

 

Apply for Best Tourism Village Competition 2024 and Best Rural Homestay Competition by 31 January

 

 

 

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का प्राथमिक उद्देश्य विकास के लिए उद्यमिता, आजीविका और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए मॉडल होमस्टे समूहों की पहचान करना और विकसित करना है। पर्यटन और भारत में वैकल्पिक आवास के रूप में ग्रामीण होमस्टे विकसित करने की चुनौतियों और अवसरों को समझना हैं। बेस्ट विलेज़ टूरिज्म प्रतियोगिता में 25000 से कम आबादी वाले गांव ही भाग ले सकते है तथा बेस्ट रूरल गेस्ट हाउस प्रतियोगिता में राज्य सरकार या निधि के तहत पंजीकृत सभी होमस्टे/क्लस्टर/वैकल्पिक आवासभाग ले सकते है।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि बेस्ट टूरिज्म विलेज कंपटीशन में ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर निगम, डीटीपीसी, एनजीओ आदि के प्रतिनिधि गांव की ओर से प्रतियोगिता के लिए आवेदन कर सकते हैं एवं बेस्ट रूरल होमस्टे प्रतियोगिता के लिए होमस्टे का एक प्रतिनिधि या अधिकृत कर्मचारी आवेदन कर सकता हैं। शहरी क्षेत्र के होमस्टे इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अनुमत नहीं है।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में आवेदन ऑनलाइन माध्यम से लिंक https://nidhi.nic.in/BTA/View/Default.asp के माध्यम से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बेस्ट टूरिज्म विलेज अवार्ड प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए सांस्कृतिक और प्राकृतिक संसाधन, आर्थिक स्थिरता, पर्यावरणीय स्थिरता, पर्यटन का प्रशासन और प्राथमिकता, स्वास्थ्य, सुरक्षा और संरक्षा, सांस्कृतिक संसाधनों का संवर्धन और संरक्षण, सामाजिक स्थिरता, पर्यटन विकास और मूल्य श्रृंखला एकीकरण बुनियादी ढांचा और कनेक्टिविटी आदि क्षेत्र निम्नलिखित है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !