Saturday , 5 September 2026
Breaking News

उत्तर मैट्रिक छात्रवृति के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की तिथि 31 जनवरी से बढ़ा कर 31 मार्च, 2024 कर दी गई है।

 

 

Apply for post matric scholarship by 31st March

 

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उप निदेशक मीना आर्य ने बताया कि राजस्थान के मूल निवासियों के लिए अनुसूचित जाति, अनु. जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग (पूर्व में विशेष पिछडा वर्ग), अन्य पिछडा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय, मिरासी एवं भिश्ती समुदाय तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं में राज्य की राजकीय, निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण सस्थांओं एवं राज्य के बाहर संचालित राष्ट्रीय स्तर की राजकीय शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में प्रवेशित, अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा वेब पोर्टल www.sjmsnew.rajasthan.gov.in/scholarship अथवा एसएसओ पोर्टल पर SCHOLARSHIP SJE App अथवा मोबाइल ऐप SJED Application के माध्यम से आनलाइन आवेदन करने (कक्षा 11 एवं 12वीं के अतिरिक्त) तथा संस्थाओं द्वारा ऑनलाइन पंजीकण करने, आवेदन पत्र भरने के लिए पूर्व में निर्धारित अंतिम तिथि 31 जनवरी में संशोधन कर नवीन निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च, 2024 कर दी गई है।

 

 

 

अधिक जानकारी के लिए www.sjmsnew.rajasthan.gov.in/ scholarship अथवा विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है। इसके अतिरिक्त सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सवाई माधोपुर में सम्पर्क किया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !