त्रिनेत्र गणेश जी मेला 2023 में भण्डारे लगाने के लिए नगर परिषद सवाई माधोपुर में 28 अगस्त से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे।
नगर परिषद् आयुक्त होती लाल मीना ने बताया कि गणेश मेले के दौरान लगाए जाने वाले भण्डारे नगर परिषद क्षेत्र स्थित खाली भूमि पर लगाए जाएंगे।

उन्होंने भण्डारा संचालक को भण्डारा लगाने के लिए 5 हजार रूपए अमानत राशि के रूप में जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि भण्डारा संचालक द्वारा भण्डारा स्वीकृति आदेश में अंकित शर्तो की पूर्ण पालना करने पर अमानत राशि वापस लौटा दी जाएगी तथा शर्तो की पूर्णतयाः पालना नहीं करने पर अमानत राशि जब्त कर ली जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया