भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित द्वारा भाजपा सदस्यता अभियान हेतु संयोजकों एवं सह संयोजकों की नियुक्ति की गई है। भाजपा सदस्यता अभियान हेतु अनमोल तोमर को जिला संयोजक, हनुमंत दीक्षित, नवीन शर्मा तथा हरिबाबू जीनगर को जिला सह संयोजक बनाया गया है। इसी प्रकार डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को सवाई माधोपुर विधानसभा का संयोजक, दिलीप यादव तथा गजानंद शर्मा को सह संयोजक बनाया गया है।
मनराज गुर्जर को खंडार विधान सभा का संयोजक, हनुमान मीणा तथा बंटी तिवाड़ी को सह संयोजक बनाया गया है। डॉ. ममता मीना को बामनवास विधानसभा का संयोजक, लोकेश शर्मा तथा विजय गुर्जर को सह संयोजक बनाया गया है। मनोज बंसल को गंगापुर सिटी विधानसभा का संयोजक, कौशल बोहरा तथा रमेश शर्मा ‘मास्टर जी’ को सह संयोजक बनाया गया है। इसी प्रकार सभी मंडलों में भी संयोजक और सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के विस्तार हेतु भाजपा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है।