
आईटीआई में अप्रेंटिस मेले का हुआ आयोजन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सवाई माधोपुर में आज गुरूवार को अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। आईटीआई के अधीक्षक कमलेश मीणा ने बताया कि संस्थान में आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए यह अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया, जिसमें सरकारी एवं निजी संस्थानों के आईटीआई उत्तीर्ण 98 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

अप्रेंटिस मेले में प्रशिक्षणार्थियों के चयन के लिए विजय मोटर्स, गहलोत ट्रैक्टर्स, आरएसएलडीसी जेवीवीएनएल और आरवीपीएनएल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मेले में आए सभी आईटीआई डिप्लोमा धारकों का शिक्षु नियोजन हेतु अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी किया गया। अधीक्षक मीना ने बताया कि अप्रेंटिस प्रशिक्षण के दौरान संबंधित कंपनियों द्वारा शिक्षुओं को नियमानुसार स्टाइपेंड भत्ते का भुगतान भी किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया