वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बाटोदा थाना पुलिस ने आज बुधवार को अवैध शराब के मामले में 6 माह से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी दशरथ सिंह को गिरफ्तार किया है।

एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की एक्साइज एक्ट में करीब 6 माह से फरार चल रहे आरोपी दशरथ सिंह पुत्र देवी सिंह निवासी गीजगढ़ थाना सिकंदरा जिला दौसा हाल प्लाट नंबर 37 श्याम नगर हाउसिंह बोर्ड सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अनुसंधान के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी बाटोदा रामकेश मीणा, सहायक उपनिरीक्षक रामस्वरूप, कांस्टेबल अशोक एवं कांस्टेबल रूपसिंह आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया