Sunday , 6 September 2026
Breaking News

अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से पूछे ये 5 सवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर मंतर पर ‘जनता की अदालत’ में अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मौजूदा सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवन से पांच सवाल पूछे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मैं पूरे सम्मान के साथ मोहन भागवत से पांच सवाल पूछना चाहता हूँ।

 

 

Arvind Kejriwal asked these 5 questions to RSS chief Mohan Bhagwat

 

 

केजरीवाल ने पूछे ये 5 सवाल:

केजरीवाल ने पूछा कि  मोदी जी देशभर में लालच देकर ईडी और सीबीआई की ध*मकी देकर दूसरी पार्टी के नेताओं को तोड़ रहे हैं, ये भारत के लोकतंत्र के लिए सही है या हानिकारक है?”

 

 

केजरीवाल का दूसरा सवाल देश के सबसे भ्रष्टाचारी नेताओं को, जिन लोगों को खुद मोदी जी ने भ्रष्टाचारी कहा, अमित शाह जी ने भ्रष्टाचारी कहा उन्हें मोदी जी ने अपनी पार्टी में शामिल करवा लिया है। क्या मोहन भागवत जी ने ऐसी राजनीति की कल्पना की थी?

केजरीवाल ने मोहन भागवत से पूछा है कि ‘बीजेपी आरएसएस की कोख से पैदा हुई थी तो यह देखना आरएसएस की जिम्मेदारी है कि बीजेपी पथभ्रष्ट न हो, मोहन भागवत जी बताएं कि क्या आपने मोदी जो को ये सब करने से रोका?’

अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक बयान पर भी मोहन भागवनत से सवाल पूछा है।

केजरीवाल ने पूछा है कि ‘जेपी नड्डा जी ने लोकसभा चुनाव के दौरान कहा कि बीजेपी को अब आरएसएस की जरूरत नहीं है। आरएसएस बीजेपी की मां समान है तो क्या बेटा इतना बड़ा हो गया है कि मां को आंख दिखाने लगा। जब नड्डा जी ने ये कहा तो आपके दिल पर क्या गुजरी, क्या आपको दुःख नहीं हुआ?’

अमित शाह जी कह रहे हैं कि 75 साल में रिटायर होने वाला नियम नियम मोदी जी पर लागू नहीं होगा। मोहन भागवत जी से पूछना चाहता हूं कि जो नियम आडवाणी जी और अन्य कई नेताओं पर लागू हुआ वो मोदी जी पर लागू नहीं होगा?

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Congress may release its list of candidates by 26 August 2 focus on winnable faces in Kota

26 अगस्त तक कांग्रेस जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, जिताऊ चेहरों पर फोकस

कोटा: कोटा नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Kota) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपनी चुनावी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !