खण्डार थाना पुलिस ने विधानसभा आम चुनाव 2023 को मध्यनजर रखते हुए नाकाबन्दी के दौरान दो लाख रुपये की नगदी जप्त की है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में विधानसभा चुनाव 2023 को मध्यनजर अवैध शराब एवं मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम एवं संदिग्ध वाहनों की चैकिंग हेतु करवाई जा रही नाकाबन्दी की पालना में हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व अनिल डोरिया वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में झरेल बालाजी नाका प्रभारी सलीमुददीन जाप्ता द्वारा झरेल बालाजी नाका पर नाकाबन्दी के दौरान वाहनों की चैकिंग एवं तलाशी करते हुए एक पिकअप में दो लाख रूपये मिले।

चालक शम्भु पुत्र रमेश बैरवा निवासी 17 मील पाली खण्डार द्वारा अपने वाहन में पाई गई राशि के बारे में कोई संतोषप्रद जबाव नहीं देने एवं राशि संदिग्ध परिस्थितियों मे पाई जाने पर नगदी दो लाख रूपये को सीआरपीसी में जप्त किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया