Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अटल भूजल संरक्षण जिला समिति की बैठक हुई आयोजित

अटल भूजल योजना संरक्षण के संबंध में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में जिला समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। बैठक में अटल भूजल संरक्षण योजना के तहत भूजल संरक्षण के लिए किए जाने वाले कार्यों तथा योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए इस योजना में जिले के तीन ब्लॉक खंडार, सवाई माधोपुर एवं चौथ का बरवाड़ा को लिया गया है। इसके लिए गिरते भूजल स्तर को रोकना तथा जन सहभागिता द्वारा भूजल प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा।

Atal Ground Water Conservation District Committee meeting organized in sawai madhopur

इसके तहत निवेश घटक में पीजोमीटर निर्माण, लेबोरेट्री निर्माण डाटा सेंटर आदि के कार्य होंगे तथा प्रोत्साहन घटक में जल प्रबंधन के लिए फव्वारा, बूंद-बूंद सिंचाई, पाइप लाइन तथा भूजल संरचनाओं का निर्माण यथा चैक डेम, परकोलेशन पौंड, ट्रेन्च, फार्म पौंड, वर्षा जल संरक्षण आदि के कार्य करवाएं जाएंगे। इसके तहत ग्राम स्तर पर समिति का गठन होगा। योजना में सवाई माधोपुर पंचायत समिति की 37 ग्राम पंचायतों के 94 गांव, खंडार पंचायत समिति की 32 ग्राम पंचायतों के 169 गांव एवं चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति की 23 ग्राम पंचातयों के 96 गांवों को शामिल किया गया है। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामस्वरूप चौहान, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी सीताराम मीना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !