प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। आग उगलती गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल हो रहा है। बहुत ही जरूरी काम होने पर लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकल रहे हैं। राज्य के सवाई माधोपुर सहित कोटा, चूरू, बीकानेर में भी तेज गर्मी से बेहाल हैं।

गर्मी के चलते दोपहर के समय सड़कें पूरी तरह सूनी हैं और बाजारों से भीड़ भी गायब हो रही हो। लोग दिनभर भीषण गर्मी की वजह से घरों में कैद हो रहे हैं, साथ ही गर्मी के बचाव के लिए पंखें कूलर एवं ऐसी सहारा लेना पड़ रहा हैं। वहीं सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय सहित आस पास का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया