ग्राम बगावदा ग्राम पंचायत खिजूरी पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा के उचित मूल्य दुकानदार देवहंस गुर्जर का प्राधिकार पत्र निलंबित किया गया है।

जिला रसद अधिकारी सवाई माधोपुर ने बताया कि जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला के निर्देशानुसार गठित दो सदस्य जाचं दल मुनेश कुमार मीना एवं प्रहलाद मीना प्रवर्तन निरीक्षक द्वारा की गई जांच में दुकानदार के विरूद्ध सूचना पट्ट पर सूचनाओं का अंकन नहीं करने, स्टॉक रजिस्टर संधारित नहीं करने उपभोक्ताओं को नियमानुसार राशन सामग्री का वितरण नहीं करने तथा गोदाम के भौतिक सत्यापन में लगभग 3.50 क्विंटल गेहूं कम मिलने जैसी अनियमितताएं पाई जाने पर राशन डीलर देवंहस गुर्जर का प्राधिकार पत्र निलम्बित कर दिया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया