कोटा: कोटा शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में सड़क हा*दसे में एक ऑटो चालक की मौ*त हो गई है। जानकारी के अनुसार चालक ऑटो लेकर कोटा से अपने गांव अरण्डखेड़ा जा रहा था। लेकिन डीसीएम पुलिया, मल्टीमेटल के पास अचानक ऑटो पलट गया। घायल को इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसकी मौ*त हो गई। घटना रविवार देर रात 11 बजे के आस-पास की बताई जा रही है।
उद्योग नगर थाना एसआई मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि हा*दसे में ऑटो चालक छीतरलाल की मौ*त हुई है। वह अरण्डखेड़ा का निवासी था। मृ*तक के पिता की शिकायत के आधार पर आगे मामले की जांच की जाएगी। पिता रामस्वरूप ने बताया कि छीतर 5-7 साल से ऑटो चला रहा था। वह रोज ऑटो लेकर कोटा से गांव आता था। रविवार को भी रात को वो गांव लौट रहा था। उन्होंने बताया कि उसका कोई पीछा कर रहा था।
हड़बड़ाहट में उसका ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। उसके सिर पर गम्भीर चोट लगी। घायल हालात में पुलिस ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। इलाज के दौरान उसकी मौ*त हो गई। छीतर की 5 साल पहले शादी की थी। उसकी पत्नी अभी गर्भवती है। छीतर ने स्टेशन निवासी किसी व्यक्ति से पैसे उधार ले रखे थे। कुछ दिन से वह व्यक्ति उसे परेशान कर रहा था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
