Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अयोध्या से बीजेपी को हराने वाले अवधेश प्रसाद ने कहा – ये चुनाव मैंने नहीं लोगों ने लड़ा है

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। देश में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। सपा ने यूपी में 80 में से 37 सीट जीती है। लेकिन चुनाव नतीजों में कुछ सीटों पर जो फैसले सामने आए है उससे लोग अब भी हैरान हैं, और ऐसी ही एक सीट थी उत्तर प्रदेश की फैजाबाद सीट। अयोध्या फैजाबाद संसदीय क्षेत्र में पड़ता है, जहाँ चुनाव से पहले जनवरी में बीजेपी ने श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करवाई थी।

 

 

मोदी सरकार ने बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर बनने को अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया था, लेकिन बीते मंगलवार को जब नतीजे आए तो बीजेपी इस सीट पर हार गई। बीजेपी की ओर से मैदान में थे दो बार से अयोध्या से ही सांसद रहे लल्लू सिंह, जिन्हें समाजवादी के पुराने नेता अवधेश प्रसाद ने हरा दिया।

 

 

Awadhesh Prasad, who defeated BJP from Ayodhya, said - People have fought this election, not me.

 

 

हार का अंतर 50 हजार वोटों से अधिक था। लोग अवधेश प्रसाद की इस जीत को बीजेपी के हिंदुत्व के कैंपेन का जवाब मान रहे हैं। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अवधेश प्रसाद ने कहा है कि मैं बीजेपी के खिलाफ नहीं लड़ रहा था, ये लोग थे जो बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे थे। सबसे ज्यादा समर्थन हमें दलितों से मिला है। उन्होंने इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब में कहा कि, “बीजेपी राम मंदिर का क्रेडिट लेना चाह रही थी जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बना है।

 

 

 

वो मंदिर का राजनीतिक लाभ लेना चाह रहे थे और लोगों को बेरोजगारी, गरीबी, मंहगाई और किसानों के मुद्दे से भटकना चाहते थे।” हमें सबसे बड़ा समर्थन दलित भाइयों से मिला है जो बीजेपी की नीतियों के असल भुक्तभोगी हैं, दलितों के साथ-साथ ओबीसी और अल्पसंख्यकों का भी साथ मिला। हमें किसानों का भी साथ मिला और वो साथ किसी भी जाति से परे था। किसान आवारा पशुओं से परेशान थे।”

 

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !