राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति खंडार अध्यक्ष व सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट तापस सोनी के निर्देशन में पैरालिगल वालिन्टियर आलोक कुमार नाथ ने ग्राम पंचायत बरनावदा में आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर जल संरक्षण पर बल दिया।
शिविर के दौरान पीएलवी आलोक कुमार नाथ ने उपस्थित लोगों को पृथ्वी के संरक्षण, ग्रीन हाउस, गैसों के दुष्प्रभाव, पर्यावरण प्रदूषण के कारक तथा रोकथाम के उपायों की जानकारी के साथ-साथ जल संरक्षण पर बल देते हुए जल ही जीवन की सार्थकता पर चलने के लिए प्रेरित किया। शिविर में पौधारोपण, प्लास्टिक-पॉलिथीन के उपयोग नहीं करने की सलाह देकर जनहित में कार्य करने के लिए लोगों को संकल्प दिलवाया एवं पंपलेट व फोल्डर वितरण किए। इस दौरान सरपंच पति रामू गुर्जर, मदरूप बैरवा, वंशी बैरवा, रोजगार सेवक सियाराम मीणा, गुलाब चंद, जगदीश, मौसमी देवी एवं साबू लाल मीणा मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
