Sunday , 8 March 2026
Breaking News

छात्रा एवं प्रधानाध्यापिका को किया सम्मानित

विद्या भारती राजस्थान द्वारा बालिका माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर, शहर, सवाई माधोपुर की बहिन कनिका कुमावत एवं प्रधानाचार्या सुमन श्रीमाल को प्रतिभा सम्मान समारोह-2023 से सम्मानित किया गया। जिला निरीक्षक एवं जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख महेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा 2023 में कीर्तिमान बनाने वाले विद्या भारती राजस्थान के 38 भैया-बहिनों को सम्मानित करने हेतु प्रतिभा सम्मान समारोह-2023 का आयोजन महाराणा प्रताप सभागार, विद्याश्रम, जयपुर में किया गया।

 

Awarded to the girl student and headmistress in jaipur rajasthan

 

जिसमें बालिका माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर शहर सवाई माधोपुर की बहिन कनिका कुमावत पुत्री कन्हैयालाल कुमावत को 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में 9वां स्थान बनाने पर महन्त बालकनाथ योगी सांसद अलवर लोकसभा क्षेत्र एवं कुलाधिपति मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक, मा. गोविन्द चन्द्र महन्त राष्ट्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती, प्रो. भरतराम कुम्हार अध्यक्ष विद्या भारती राजस्थान तथा डॉ. परमेन्द्र दशोरा मंत्री विद्या भारती राजस्थान द्वारा स्मृति चिह्न व नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। बहिन के माता-पिता को माल्यार्पण कर व शॉल ओढ़ाकर तथा प्रधानाचार्या सुमन श्रीमाल को स्मृति चिह्न प्रदान कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सवाई माधोपुर से जिला सचिव जगदीश प्रसाद शर्मा, विद्यालय के संरक्षक ओमप्रकाश चोपड़ा, अध्यक्ष दिनेश चन्द्र जैमिनी, व्यवस्थापक विष्णु माथुर, कोषाध्यक्ष गोविन्द प्रसाद गौड़ आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !