सवाई माधोपुर जिले के कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधि मण्डल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जयपुर में उनके निवास पर बधाई देते हुए माला व साफा पहना कर स्वागत किया।

कांग्रेस नेता विनोद जैन ने बताया कि इस अवसर पर प्रतिनिधि मण्डल ने जिले में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराया। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से शीघ्र रणथम्भौर गणेश जी भी आने का निमंत्रण दिया।
प्रतिनिधि मण्डल में विनोद जैन, डाॅ. मुमताज अहमद, डाॅ. सुमित गर्ग, के.एम.कांवरिया, अजीजुद्दीन, अनिल जैन एडवोकेट, बृजमोहन सिसोदिया, रामअवतार मीना, रामखिलाड़ी मीना, साजिद अली, रूकसार अहमद शामिल थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया