सवाई माधोपुर: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के निर्देशन में विद्यालयों में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निंदड़दा में बाल विवाह प्रतिषेध जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सहायक निदेशक विमलेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन कोऑर्डिनेटर मुकेश वर्मा के निर्देशन में काउंसलर लवली जैन, सुपरवाइजर हनुमान सैनी एवं दिलखुश वर्मा द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों तथा बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्यगत दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि बाल विवाह से संबंधित किसी भी जानकारी या आशंका की स्थिति में तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 अथवा संबंधित प्रशासनिक, पुलिस एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी को सूचित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों को बाल विवाह न करने एवं रोकथाम हेतु सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य निर्मला कुमारी मीना, शिक्षक मुकेश कुमार मीना, रश्मि, कीर्ति, अविनाश सहित विद्यालय का स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
