Saturday , 5 September 2026
Breaking News

डेंगू से बचाव के लिए जिलेभर में चलेगा जागरूकता अभियान

सवाई माधोपुर: राष्ट्रीय डेंगू दिवस हर वर्ष 16 मई को मनाया जाता है। जिलेभर में राष्ट्रीय डेंगू दिवस व्यापक जागरूकता गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी ने बताया कि इस वर्ष का थीम “देखें, साफ करें, ढकेंः डेंगू को हराने के उपाय करें” रखा गया है। जिलेभर में इस अवसर पर एंटीलार्वा गतिविधियां, सर्वे, सैम्पलिंग, एंटी-अडल्ट मच्छर नियंत्रण और ओपीडी में लार्वा प्रदर्शन के साथ-साथ जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

Awareness campaign will be run across Sawai Madhopur to prevent dengue

 

 

डेंगू रोग से बचाव के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए हर वर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया  जिलेभर में डेंगू दिवस के दौरान डेंगू सहित अन्यजाता है। मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम के लिए चिकित्सा कार्मिकों द्वारा विभिन्न एन्टीलार्वल गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि डेंगू को हराने के लिए सतर्कता, सफाई और बचाव ही सबसे महत्वपूर्ण उपाय हैं। डेंगू जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए मच्छरों के प्रजनन को रोकना अत्यंत आवश्यक है।

 

 

 

 

डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए पानी से भरे बर्तनों को ढक कर रखना, किचन और बाथरूम को सूखा रखना और सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करना जरूरी है। बुखार होने पर तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सालय में जाकर चिकित्सक से परामर्श लेना भी आवश्यक है।

 

 

 

जिले के सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को निर्देश दिए गए कि वे हाई रिस्क क्षेत्रों में मच्छररोधी गतिविधियों का आयोजन करवाने के साथ ही जन जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर, नारा लेखन, पैम्फलेट वितरण, लार्वा प्रदर्शन और अंतर्विभागीय समन्वय बैठकें आयोजित करें। इसके अलावा, मई और जून में प्रत्येक रविवार को पानी जमा न होने देने का दिन “ड्राई डे” मनाया जाएगा, ताकि मच्छरों के पनपने की संभावनाएं खत्म की जा सकें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !