कोरोना जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज रविवार को जागरूकता रथ बौंली पंचायत समिति के खिरनी, हरसोता, बौंली, मित्रपुरा एवं पीपलवाड़ा गांवों पहुंचा। यहां जागरूकता रथ ने ग्रामीणों को कोरोना बचाव के सम्बंध में जानकारी दी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार करवाये गये इस रथ ने ऑडियो और वीडियो फिल्म, जिंगल के माध्यम से 2 गज दूरी रखने, बार-बार हाथ धोने, घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने और सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने का संदेश दिया। इस अवसर पर जागरूकता सामग्री का वितरण भी किया गया। रथ के माध्यम से राजस्थान सतर्क है, सतर्क रहेंगे तो ही बचाव संभव का संदेश देते हुए जागरूकता प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। सोमवार को जागरूकता रथ यूपीएचसी हिंगोटिया, यूपीएचसी उदेई मोड, सेवा, गंगापुर सिटी अर्बन क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को कोरोना से बचाव एवं सतर्कता के लिए जागरूक करेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया