आज बामनवास सर्किल में पुलिस व प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमे हेमराज परिडवाल एस.डी.एम. बामनवास व विकास अधिकारी घनश्याम मीना, थानाधिकारी बामनवास नरेश कुमार पु.नि., थानाधिकारी बाटोदा सीताराम मीना पुलिस निरीक्षक मय जाप्ता के कस्बा बामनवास में कोरोना महामारी से बचाव हेतू किये जाने वाले उपायों के बारे में समझाईश कर रैली का आयोजन किया गया।

उक्त जागरूकता रैली में पुलिस जाप्ता द्वारा कस्बा बामनवास में लकड़ी की तख्ती हाथों में लेकर कोरोना महामारी से बचाव हेतू लिखे संदेश भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अनावश्यक नहीं जाने, शादी समारोह आदि में अधिक संख्या में एकत्रित नहीं होने, मास्क का प्रयोग हमेशा करने, दूरी का उचित ख्याल रखने व सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने, हाथों को बार-बार साबुन से धोनें के संदेशों को लेकर सर्किल बामनवास के करीब 50 पुलिस कर्मी कोरोना महामारी जागरूकता रैली में उपस्थित रहकर रैली का आयोजन किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया