Sunday , 8 March 2026
Breaking News

बाल अधिकार सप्ताह में जागरूकता रैली का किया आयोजन

जिला एवं सेशन न्यायाधीश महोदय सवाई माधोपुर के निर्देश अनुसार एवं तत्वाधान में तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास के अध्यक्ष मनमोहन चंदेल द्वारा न्यायालय परिसर में बाल अधिकार सप्ताह 14 नवम्बर से 20 नवम्बर 2020 तक के अनुक्रम में बालकों के विधिक अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु तथा बालकों के प्रति दुराचार एवं हिंसा के संबंध में रैली का शुभारंभ किया गया और बाल अधिकारों के संरक्षण की शपथ उपस्थित जन को दिलाई।
इस अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास के अध्यक्ष मनमोहन चंदेल द्वारा बाल अधिकारों के प्रति उपस्थित पक्ष कारान को को जागरूक किया तथा बालकों के प्रति हिंसा दुराचार एवं बाल विवाह के संदर्भ में संबोधित करते हुए बालकों के विधिक अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु विधिक जानकारियां दी गई। इस अवसर पर मुकदमों में आए पक्ष कारान अधिवक्ता गण सर्व जगदीश प्रसाद शर्मा, विनोद कुमार जोशी, बनवारी लाल बंजारा, राम सिंह मीणा, योगेश शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, लालू प्रसाद शर्मा, शहाबुद्दीन साह, मनोज शर्मा, विजय सिंह गुर्जर, अशोक दीक्षित इत्यादि रहे मौजूद।

 

Awareness rally organized in Children's Rights Week at Bamanwas
इस दिवस को नवम्बर 2020 के एक्शन प्लान के कार्यक्रम के अनुक्रम में न्यायालय परिसर में प्रदूषण रहित जल एवं हवा का अधिकार भोजन का अधिकार शिक्षा का अधिकार पीड़ित प्रतिकर स्कीम तथा आवास के अधिकार के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास के अध्यक्ष मनमोहन चंदेल द्वारा उपस्थित पक्ष कारान को विधिक जानकारियां प्रदान की गई। इस अवसर पर कोरोना महामारी से बचाव हेतु जारी माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय तथा राजस्थान सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना किए जाने तथा मास के पहनने साबुन से बार-बार हाथ धोने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत उपस्थित जन समुदाय को दी गई। इस अवसर पर बामनवास बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा, एडवोकेट सचिव बनवारी लाल बंजारा, एडवोकेट राम सिंह मीणा, शहाबुद्दीन साह, मनोज शर्मा, योगेश शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, लालू प्रसाद शर्मा, अशोक दीक्षित, विनोद कुमार जोशी एवं अन्य अधिवक्ता गण और ग्रामीण जन एवं विभिन्न मुकदमों में आए पक्ष कारान उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !