राजीव गाँधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय द्वारा केंद्रीय सतर्कता विभाग सीवीसी के निर्देशानुसार 29 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2018 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय भ्रष्टाचार मिटाओ-नया भारत बनाओ रखा गया।

इस अवसर पर संग्रहालय के वैज्ञानिक डॉ. अर्जुन प्रसाद तिवारी ने संग्रहालय के कर्मचारियों को उपरोक्त विषय पर सतर्कता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में संग्रहालय में वैज्ञानिक पद पर कार्य कर रहीं सुष्मिता अधिकारी भी उपस्थित रहीं। जिन्होंने दैनिक जीवन में ईमानदारी एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निमित अपने विचार साझा किए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया