14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर इस बार अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। अब तक बाबा साहब की प्रतिमा सर्किल के एक तरफ लगी हुई थी जिसे अब सर्किल के बीच में लगाने का कार्य शुरू कर कर दिया गया है।

इस अवसर पर डाॅ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थापना समिति के सदस्य विजय कुमार बैरवा ने बताया कि 12 मार्च 18 को सम्भागीय आयुक्त भरतपुर की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें समस्त प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में निर्णय लिया गया था बाबा साहब की प्रतिमा को कलेक्ट्रेट रोड के सामने स्थित सर्किल पर विभिन्न शर्तों के अन्तर्गत स्थापित किए जाने की स्वीकृति दी गई थी।
उसी के अन्तर्गत उन्होंने बताया कि बाबा साहब की जयंती से पहले प्रतिमा स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जो जयंती के पहले पूरा हो जाएगा एवं 14 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण भव्य समारोह के साथ किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया