Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जनरेटर का अल्टीनेटर, बिजली केबल, बोरवेल केबल सहित 25 किलो लहसुन ले गए चोर

सवाई माधोपुर: बहरावंडा खुर्द क्षेत्र में कस्बे सहित आस-पास इलाकों में चोरी की घटनाऐं थमने का नाम नहीं ले रही है। चोरी की लगातार वारदात और कोई कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहाँ प्रतिदिन चोरी का सिलसिला जारी है। चोर प्रतिदिन क्षेत्र के कई गांवों को निशाना बना रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार रात को चोरों ने छाण व बहरावंडा खुर्द को निशाना बनाया।

 

Baharawanda Khurd and Chhan News Police 23 June 25

 

 

छाण में जनरेटर का अल्टीनेटर और बहरावंडा खुर्द खेतों में से बिजली केबल और 25 किलो लहसुन चुराकर ले गए। छाण के ग्रामीण राकेश सैनी ने बताया कि चोरों ने मेरे घर के सामने रखे जनरेटर के अल्टीनेटर चुराकर ले गए। छाण पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के लिए गए तो पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को चेक किया। किंतु चोरों का पता नहीं लग पाया। बहरावंडा खुर्द के अरविंद टटवाल ने बताया कि हमारे खेतों में से 100 फीट बिजली की केबल ओर 25 किलो लहसुन को चोर चुराकर ले गए।

 

 

 

वहीं खेमराज चौधरी की बोरवेल से भी केवब काट कर ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ती जा रही है। चोरों पर लगाम नहीं लग पा रही है। रोजाना की चोरी की घटनाओं से किसान आर्थिक व मानसिक परेशानी का शिकार हो रहे हैं। बार-बार कृषि उपकरण सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो जाने से नए उपकरण खरीदने पर अत्यधिक भार का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों की पुलिस प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द चोरों का सुराग लगाकर पकड़ने की कार्रवाई करे, ताकि किसानों को चोरी की घटनाओं से शांति मील सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !