बहरावण्डा कलां थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शांति भंग के आरोपी बिरमा कोली पुत्र केशरा को गिरफ्तार किया है।

बहरावण्डा कलां थानाधिकारी सुरेशचन्द ने बताया कि सीएम हेल्प लाइन से प्राप्त परिवाद में जांच के दौरान बिरमा कोली पुत्र केशरा द्वारा परिवादिया को जान से मारने की धमकी देने एवं मौके पर अशांति पैदा कर लड़ाई – झगड़ा करने पर पुलिस ने थाना परिसर में बिरमा कोली पुत्र केशरा निवासी पिपलेट बहरावण्डा कलां को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में बहरावण्डा कलां थानाधिकारी सुरेशचन्द, अवधेश हेड कांस्टेबल, विकास कांस्टेबल और महावीर कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया