बहरावण्डा कलाँ थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में सेतबन्ध पुत्र देवीराम, चेतराम पुत्र देवीराम, ओमप्रकाश पुत्र छीतर, रमअवतार पुत्र नागाराम एवं घनश्याम पुत्र रामरतन को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में जिले में आपराधिक प्रवृति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अभियान चलाया हुआ है।

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह व वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर घनश्याम वर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी अमर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम मीठालाल हैड कांस्टेबल मय जाप्ता द्वारा सेतबन्ध पुत्र देवीराम, चेतराम पुत्र देवीराम, ओमप्रकाश पुत्र छीतर समस्त निवासीयान कारोली घाटा, रामअवतार पुत्र नागाराम एवं घनश्याम पुत्र रामरतन निवासी अक्षयगढ़, बहरावण्डा कलां जिला सवाई माधोपुर को सुरडी तिराहा से गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी अमर सिंह, मीठालाल हैड कांस्टेबल, महावीर कांस्टेबल, अमीलाल कांस्टेबल और जगदीश कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया