बैरवा समाज ने एडीएम को सौंपी सहायता राशि

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम व इससे निपटने के लिए भामाशाह, सामाजिक संगठन सहित सेवानिवृत कर्मचारी व अधिकारी भी सहयोग के लिए आगे आ रहे है। जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया द्वारा भामाशाहों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सिविल सोसायटियों एवं आमजन से संकट की इस घड़ी में बढ़-चढ़कर सहयोग की अपील से प्रेरित होकर आज बैरवा समाज सवाई माधोपुर के द्वारा अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार के माध्यम से 21000 रुपए की नगद राशि जिला राहत कोष में जमा करवाई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया