महावीर पार्क बजरिया सवाई माधोपुर के विकास हेतु सुझाव देने, पार्क के रखरखाव व समय-समय पर उत्पन्न होने वाली पार्क से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए नगर परिषद व जिला प्रशासन को अवगत कराने हेतु पार्क में नियमित योग व भ्रमण करने वाले नागरिकों ने सर्वसम्मति से महावीर पार्क विकास समिति का गठन किया है।

समिति में अध्यक्ष पद पर बजरंग लाल जाट एडवोकेट, संरक्षक रमेश चंद उर्फ रेवड़मल गुरुजी, महामंत्री राधेश्याम गुप्ता, उपाध्यक्ष मूलचंद नागर व मोहन लाल मीणा, सचिव विनोद चौधरी, सदस्य शिव प्रसाद गुप्ता, दीनदयाल मीणा, सीताराम शर्मा, कमलेश मीणा, आनंद विहारी जोशी, घनश्याम गुप्ता, दशरथ मीणा, विजय नारायण तिवाड़ी, सियाराम शर्मा, सुमेर सिंह मीणा एवं रमेश चंद शर्मा को जिम्मेदारी दी गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया