Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बालहट मतदान का जिद है कार्यक्रम का आयोजन

विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार बालहठ सहारा बनेगा। यानी मासूम अपने घर पर वोटिंग के दिन अपने हठ से बड़ों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि इस बार और हर बार मतदान के दिन शत-प्रतिशत वोटिंग हो। वोटर लिस्ट सही बने और 18 साल और उससे अधिक का हर मतदाता मतदान करें। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए इन दिनों सामाजिक संस्था म्हारों बरवाड़ों फाउंडेशन के द्वारा स्वीप के तहत कार्यक्रम किए जा रहे है। गुरुवार को इस क्रम में उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर में पाठशाला का आयोजन किया गया था। सभी मास्टर ट्रेनर की ओर से विद्यालय के शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। इस क्रम में बच्चों को बताया गया कि अभी से अपने घर मे हठ दिखाएं।

 

Balhat insists on organizing the programme for voting

 

जैसे अपना सामान खरीदवाने के लिए जिद करते हैं, वही जिद दिखाएं कि दादा-दादी, मम्मी-पापा, ताऊ-ताई, चाचा-चाची, भइया-भाभी जो भी घर में बड़े हैं और 18 साल के हो गए हैं उनकी आयु पूछ कर यह पता करें कि वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं। अगर नहीं है तो सभी से नाम शामिल कराने के लिए जिद करें। वहीं शिक्षकों ने यह भी समझाया कि यह जिद मतदान के दिन भी जारी रखें। घर में सभी को वोट देने के लिए कहें। इस दौरान म्हारों बरवाड़ों फाउंडेशन के समन्वयक अनेन्द्र सिंह आमेरा, विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र पूर्विया, आचार्य उमेश गुर्जर, शैलेंद्र महावर, बनवारी लाल यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !