सामाजिक कुरीतियों को छोड़ कर शिक्षा के क्षेत्र में समाज को आगे विकसित करने का लिया प्रण
अखिल भारतीय बालीनाथ फाउंडेशन एवं आयोजन समिति के तत्वाधान में बाली नाथ आश्रम, भेरु दरवाजे के पास बालीनाथ प्रतिमा स्थापना अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। सी. पी. वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की बजरिया स्थित अंबेडकर सर्किल से शोभा यात्रा का प्रारंभ किया गया। जिसमें बैरवा समाज के हजारों महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। शोभायात्रा के अंतर्गत 251 महिलाओं ने कलश यात्रा का प्रारंभ अनाज मंडी गेट से कर इसका समापन बालीनाथ आश्रम पर किया।
उज्जैन से विशेष करतब दिखाने वाले दल ने शोभायात्रा का नेतृत्व किया। बालीनाथ आश्रम में बालीनाथ जी की प्रतिमा की स्थापना के साथ – साथ सामाजिक सुधारों पर विशेष चर्चा हुई। खंडार, सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी से पधारे हुए बैरवा समाज के लोगों ने सामाजिक कुरीतियों को छोड़ कर के शिक्षा के क्षेत्र में समाज को आगे विकसित करने का प्रण लिया। सामाजिक उत्थान के तहत सामाजिक क्रियाओं के लिए बालीनाथ आश्रम को विकसित करने पर सभी लोगों ने एकमत होकर के सहमति प्रदर्शित की।
कार्यक्रम के समापन पर भंडारा प्रसादी में लोगों ने प्रसाद प्राप्त किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवचरण बेरवा, पार्षद विक्की सिसोदिया, राजू लाल, पार्षद सुनील तिलकर राजबाई बैरवा, संजय बैरवा, रमेश बैरवा, दीपक बैरवा, अजय बैरवा, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद बैरवा, जीतमल बैरवा, प्रवीण बैरवा, चौथमल बैरवा, राधेश्याम बैरवा, मनोज बैरवा, धारा सिंह बैरवा, रामराज बैरवा, अजीत बैरवा, आदि समाज के हजारों व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन संजय बेरवा महाराज लालचंद गोमे के द्वारा किया गया।