Thursday , 22 October 2026
Breaking News

बामनवास थाना पुलिस ने मंदिर से चोरी की गई प्रतिमाओं को किया बरामद, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

बामनवास थाना पुलिस ने मंदिर से चोरी की गई प्रतिमाओं को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। साथ ही पुलिस ने चोरी की गई मूर्ति के आरोपी व खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मूर्ति चोरी के आरोपी लवकुश उर्फ लब्बू निवासी बामनवास पट्टीखुर्द एवं मूर्ति खरीदार कलाम खान निवासी बामनवास पट्टीकलां (कावड़े वाले) को गिरफ्तार कर मंदिर से चोरी हुई प्रतिमाओं को बरामद किया गया है।

 

बामनवास थानाधिकारी मनीष शर्मा ने बताया की महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर गौरव श्रीवास्तव व सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशानुसार गत 17 मार्च को मध्यरात्रि बामनवास के ग्राम कीरतपुरा के ठाकुर जी के मन्दिर से मूर्ति चोरी प्रकऱण में अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी व मूर्तियां बरामदगी हेतु विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चन्द व वृताधिकारी वृत बामनवास तेजकुमार पाठक के सुपरविजन में बामनवास थानाधिकारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा भरसक प्रयास के बाद कीरतपुरा मन्दिर से चुराई गई मूर्तियां बरामद की है एवं शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है।

 

Bamanwas police station recovered the idols stolen from the temple, arrested two accused

 

घटना का विवरण :-

गत 18 मार्च को ग्राम कीरतपुरा में स्थित ठाकुर जी के मन्दिर के मुख्य पूजारी मुरारीलाल शर्मा ने बामनवास थाने पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय से पेश की कि आज रात्रि में ठाकुर जी के मन्दिर से अज्ञात चोर अष्टधातु पीत्तल की चार मूर्तियां व सिंहासन चोरी करके ले गए है। जिस पर थाना बामनवास पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की
गई ।

एसपी ने किया टीम का गठन:–

 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि मामला गम्भीर प्रवृत्ति का होने से अतिशीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी व मूर्तियां बरामद करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चन्द एवं वृताधिकारी वृत बामनवास तेजकुमार पाठक के निर्देशन में बामनवास मनीष शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

इस तरह आरोपी को किया गिरफ्तार:-

ग्राम कीरतपुरा स्थित ठाकुर जी के मन्दिर से मुख्य मूर्तियां चोरी होने की घटना को पुलिस द्वारा अत्यन्त संवेदनशीलता के साथ लिया गया। क्योंकि मन्दिर के प्रति स्थानीय व्यक्तियों की आस्था जुड़ी हुई है। गठित पुलिस टीम द्वारा कीरतपुरा में स्थित ठाकुर जी के मन्दिर के आस-पास समस्त सीसीटीवी कैमरों के सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से देखा गया। परन्तु चोरों का आवागमन सीसीटीवी कैमरों में नहीं मिला । इसके बाद घटना के खुलासा के लिए तकनीकि साक्ष्य संकलित किये गऐ एवं आसूचना संकलन हेतु कांस्टेबल महेन्द्र जाखड़ व कांस्टेबल कमलेश कुमार को ताकीद किया गया।

 

 

टीम को सूचना मिली कि कीरतपुरा में स्थित ठाकुर जी के मन्दिर पर मूर्ति चोरी की घटना स्मैक मादक पदार्थ के आदी होने वाले किसी स्मैकची के द्वारा मूर्ति चोरी की घटना कारित की है। आसूचना के आधार पर स्मैक के आदी एवं चोरी के प्रकरणों में चालानशुदा आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई तो संभावना प्रकट हुई कि मंदिर से मूर्ति चोरी की घटना बामनवास पट्टीखुर्द निवासी लवकुश उर्फ लब्बू मीना जो कि स्मैक पीने का आदी है। जिसके द्वारा द्वारा यह चोरी की जा सकती है। प्राप्त आसूचना की पुष्टि कांस्टेबल महेन्द्र जाखड व कांस्टेबल कमलेश कुमार ने की। टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर लवकुश उर्फ लब्बू मीना को दस्तयाब कर थाने पर लाकर पूछताछ की गई।

 

लवकुश उर्फ लब्बू मीना ने पूछताछ में ग्राम कीरतपुरा के ठाकुर जी के मन्दिर से अष्टधातु की चार मूर्तियां व सिंहासन चुराना स्वीकार किया एवं उन मूर्तियों व सिंहासन को कलाम कबाड़ी वाले को 600 रुपये में बेचना बताया। मूर्तियों की बरामदगी के लिए कलाम कबाड़ी वाले को दस्तयाब कर थाने पर लाकर पूछताछ की गई तो कलाम खान कबड़ी वाले ने अष्टधातु पीत्तल की चारों मूर्तियां व सिंहासन लवकुश मीना से 600 रुपये में खरीदना स्वीकार किया ।

ये रहे पुलिस टीम में शामिल :-

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी मनीष शर्मा, सहायक उप निरीक्षक अब्दुल खालिक, रामवीर सिंह हेड कांस्टेबल, महेन्द्र जाखड कांस्टेबल एवं कमलेश कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !