बामनवास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे हुए एक ट्रैक्टर – ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशन में एवं सुरेश खींची अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी तथा तेजकुमार पाठक सीओ बामनवास जिला सवाई माधोपुर के सुपरविजन में बृजेश कुमार थानाधिकारी पुलिस थाना बामनवास ने अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध बनास बजरी से भरी हुई एक ट्रैक्टर – ट्रॉली को जब्त किया है।

इसके साथ ही चालक कल्ला उर्फ संजय मीना निवासी जाहिरा बामनवास को गिरफ्तार कर एमएमडीआर एक्ट में पंजीबद्ध किया गया । अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध सतत् कार्रवाई जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान बृजेश कुमार थानाधिकारी बामनवायस, रामवीर सिंह हेड कांस्टेबल, भजन लाल कांस्टेबल, राजाराम कांस्टेबल एवं कैलाश कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया