Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मॉडल स्कूल सूरवाल की बैंड टीम ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर के तत्वावधान में राज्य में संचालित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूलों की राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल खेरवाड़ा, जिला उदयपुर में किया गया। जिसमें कलस्टर स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली राज्य की कुल 26 टीमों ने भाग लिया।

 

 

कलस्टर स्तर पर प्रथम रही स्थानीय विद्यालय स्वामी विवेकानद राजकीय मॉडल स्कूल, सूरवाल ब्लॉक सवाई माधोपुर की बैंड टीम ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल करते हुए सवाई माधोपुर जिले का नाम रोशन कर राज्य में अपना परचम लहराया है। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि सवाई माधोपुर की बैंड टीम ने कलस्टर 11 का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तर पर अपना परचम लहराया है।

 

 

Band team of Model School Surwal Sawai madhopur got second position at the state level

 

 

बैंड टीम के सवाई माधोपुर पहुंचने पर सभी का स्वागत करते हुए बधाई दी। विद्यालय की बैंड टीम में बैंड मास्टर सूर्यांश सिंह नरूका, विजय सिंह मीना, शेर सिंह गुर्जर, चिन्मय शर्मा, वैभव सैनी, अल्फेज खान, सुनील सैनी, जीशान खान, इशान खान, पुलकित शर्मा, आदित्य मीना, रुद्र प्रताप सिंह, इशांत गौतम, दुष्यंत वर्मा, गौरव कटारा, रिजवान खान, सचिन सैनी, सुमित मीना, नितिन मीना, अंकित मीना, चंद्र प्रकाश मीना, हिमांशु वर्मा, आशीष मीना, शादाब खान और ऋषभ सैनी कुल 25 छात्रों ने भाग लिया।

 

 

प्रधानाचार्य द्वारा पूरी टीम और टीम के साथ गए प्रभारी बबलू मीना और जितेंद्र बैरवा को सम्मानित किया गया। पूरी टीम की तैयारी करवाने में म्यूजिक प्रभारी मशरूफ अहमद, व्याख्याता सुरेंद्र सिंह गुर्जर, पुस्तकालयाध्यक्ष राजेंद्र मीना एवं संगीत शिक्षिका मोना सक्सेना का विशेष योगदान रहा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !