Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 2 लाख 80 हजार 130 रुपए किये जब्त

रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नाकाबंदी के दौरान 2 लाख 80 हजार 130 रुपए जब्त किए है।  पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर विशेष अभियान चलाया हुआ है।

 

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा व वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल डोरिया के सुपरविजन में रवांजना डूंगर थानाधिकारी गोपालराम मय टीम मय सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान द्वारा गत शनिवार को आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर नाकाबंदी के दौरान कुस्तला तिराहा पर एक बेलेनो कार को रूकवाकर चेक किया गया। पुलिस ने कार चेक की तो कार में कुल सात व्यक्ति सावर थे। जिनमें दो पुरुष दो महिला व तीन बच्चे मौजदू थे।

 

Police seized Rs 2 lakh 80 thousand 130 during the blockade regarding the upcoming assembly elections in sawai madhopur

 

 

कार को गहनता से चेक की तो गाड़ी के डेसबोर्ड में एक लेडिज पर्स मिला जिसमें कुल 2 लाख 80 हजार 130 रुपये मिले। वाहन चालक से नाम पता पुछा तो अपना नाम सोहन सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी गोपाल विहार-2,72-73 पुलिस लाइन नयापुरा  बोरखेडा जिला कोटा का होना बताया। जिसको आगामी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता का उल्लघन करने पर रुपयों को सीआरपीसी में जप्त किया गया।

 

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में रावंजना डूंगर थानाधिकारी गोपाल राम, अजय कुमार उप निरीक्षक सीआरपीएफ मय जाप्ता, सहायक उप निरीक्षक जरदार खान, मुस्ताक खान हेड कांस्टेबल, मुनिराज कांस्टेबल एवं मनीष कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !