Saturday , 6 June 2026
Breaking News

बांग्लादेश चुनाव: खुलना में मतदान केंद्र पर झ*ड़प के बाद इस नेता की मौ*त

बांग्लादेश: बांग्लादेश के खुलना सदर इलाके के आलिया मदरसा मतदान केंद्र पर दो गुटों के बीच हुई झ*ड़प में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के एक नेता की मौ*त हो गई है। बीबीसी बांग्ला सेवा के अनुसार, बीएनपी के स्थानीय नेताओं का आरोप है कि धक्का लगने के बाद मोहिबुज़्ज़मान कोची की तबीयत खराब हो गई थी। वह खुलना मेट्रोपॉलिटन बीएनपी के पूर्व सचिव थे। यह घटना गुरुवार सुबह की है। केएमपी कमिश्नर मोहम्मद जहीदुल हसन ने बीबीसी बांग्ला से इस जानकारी की पुष्टि की।

Bangladesh Elections 2026 BNP Leader News 12 Feb 26

उन्होंने बताया कि सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। बाद में जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृ*त घोषित कर दिया। इसी बीच, खुलना-2 निर्वाचन क्षेत्र से बीएनपी उम्मीदवार के मुख्य प्रतिनिधि मोहम्मद मोनिरुज़्ज़मान मोनी ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे आलिया मदरसा के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक मोहम्मद अब्दुर रहीम जमात के लिए प्रचार करने लगे। उसी दौरान कोची ने उन्हें रोका।

इसके बाद दोनों के बीच बहस छिड़ गई। कोची को धक्का लगा और वे एक पेड़ से टकरा गए, जिससे वे बीमार पड़ गए। उन्हें खुलना सिटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृ*त घोषित कर दिया। हालांकि, पुलिस ने अब तक स्पष्ट तौर पर यह नहीं बताया है कि बीएनपी नेता को पेड़ से चोट लगी थी या नहीं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !