सवाई माधोपुर: सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए बचत खातों पर लगने वाले न्यूनतम शेष राशि शुल्क को समाप्त कर दिया है। कार्यपालक निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा बीना वाहिद ने बताया कि यह निर्णय 1 जुलाई, 2025 से प्रभावी हो चुका है और इसका लाभ सभी सामान्य बचत खातों के ग्राहकों को मिलेगा। अब खाताधारकों को अपने खातों में न्यूनतम मासिक औसत शेषराशि बनाए न रखने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
उन्होंने बताया कि यह सुविधा प्रीमियम बचत खाता योजनाओं पर लागू नहीं होगी। उन्होंने इस निर्णय को ग्राहकों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। न्यूनतम बैलेंस शुल्क हटाना, बैंक ऑफ बड़ौदा की ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारा लक्ष्य सभी वर्गों को बैंकिंग की मुख्यधारा में शामिल करना और उन्हें सुलभ, समावेशी तथा मूल्य आधारित सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस फैसले से लाखों खाताधारकों को सीधा लाभ मिलेगा, विशेषकर ग्रामीण और निम्न आय वर्ग के ग्राहकों को, जो अक्सर न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने में कठिनाई महसूस करते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
