Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

नवीं बार लगातार बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को बेस्ट टेक्नोलॉजी बैंक अवार्ड

भारतीय बैंक संघ (आईबीए) द्वारा मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में नवीनतम टेक्नोलॉजी का उपयोग कर ग्राहकों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के लिए ग्रामीण बैंको की श्रेणी में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को लगातार नवीं बार राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट टेक्नोलॉजी बैंक और सर्वोतम वित्तीय समावेशन हेतु लगातार पांचवीं बार प्रथम पुरुस्कार से सम्मानित किया है। डिजिटल इंगेजमेंट, फिनटेक तथा डीपीआई एडोपशन में भी बैंक को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बैंकिंग कार्यप्रणाली में आर्टिफिसियल इन्टेलिजन्स तथा मशीन लर्निंग का उपयोग, आई टी रिस्क मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी टैलेंट हेतु भी बैंक को पुरस्कृत किया गया। गौरतलब है कि इन पुरुस्कार के लिए निर्णय आईबीए की ज्यूरी कई चरणों की स्क्रीनिंग के बाद करती है, ज्यूरी में देश के बैंकिंग, वित्त एवं टेक्नोलॉजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं।

 

 

ये पुरुस्कार आईबीए द्वारा मुंबई में आयोजित 19वीं वार्षिक बैंकिंग टेक्नोलॉजी कांफ्रेंस में बैंक अध्यक्ष यादव एस ठाकुर और महाप्रबंधक आर एल जीनगर ने रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर से प्राप्त किये। बैंक द्वारा तकनीक का उपयोग कर ग्राहक सेवा को पूर्णतया आटोमेटिक माध्यमों पर ले जाने हेतु बनाये गए नए मॉडल जैसे लोन एनपीए ऑनलाइन मैनेजमेंट सिस्टम, एमएसएमई-रीटेल- हाउजिंग-केसीसी सहित सभी लोन ऑटोमेशन, लोन ट्रैकिंग सिस्टम, पीएफएमएस मैनेजमेंट, पॉजिटिव पे सिस्टम, अकाउंट एग्रीगेटर और सीकेवाईसी को इम्प्लीमेंट किया गया है। एंड टू एंड लोन औटोमेशन के तहत अब बैंक के ग्राहकों को घर बैठे पर्सनल और एमएसएमई लोन की सुविधा उपलब्ध करवाई जा चुकी है। इन्टर्नल प्रोसेस में बैंक ने ऑडिट, बोर्ड इनफॉर्मेशन, लर्निंग मनेजमेंट, परफॉर्मेंस मनेजमेंट सिस्टम को भी पूर्णतया ओटोमेट कर दिया है।

 

Baroda Rajasthan Kshetriya gramin Bank gets Best Technology Bank Award for the ninth consecutive time

 

टेक्नोलॉजी के उपयोग से बैंक की ग्राहकोन्मुखी सेवाओं में लगने वाले समय में कमी आई है। साइबर सुरक्षा और रिस्क मैनेजमेंट क्षेत्र में उठाए गए कदम से बैंक आरबीआई और नाबार्ड के मानकों की अनुपालना कर रहा है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों मे नेटवर्क, तकनीकी और अल्प डिजिटल साक्षरता के बावजूद बैंक ने आईएमपीएस, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और भीम के माध्यम से आम जन तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाई है। बैंक डिजिटल एवं टेक्निकल चेनल्स को और बेहतर बनाने के लिए वर्जन अपग्रेड प्रक्रिया को भी प्राथमिकता दे रहा है। इसी क्रम में बैंक ने हाल ही बैंक में मोबाइल बैंकिंग के नए एप बीआरकेजीबी क्विक को लांच किया है जिसके माध्यम से ग्राहक अब मोबाइल बैंकिंग से अनेक नई सुविधाएं उपयोग कर सकते हैं जिनमे एफडीआर डी खाता खोलना, डेबिट कार्ड मनेजमेंट, चेक बुक संबंधी अपडेट्स शामिल है।

 

बैंक द्वारा राज्य सरकार के कर्मचारियों हेतु आकर्षक योजनाएं भी प्रारम्भ की गई है। बैंक सावधि जमाओं पर ग्राहकों को विशेष ब्याज दर की सुविधा दे रहा है। रीटेल लोन सेगमेंट मे भी विभिन्न छूटों के साथ हाउसिंग, वाहन और व्यापार ऋणों मे भी ग्राहकों हेतु विशेष अभियान चला रखा है। वरिष्ठ नागरिकों की सावधि जमाओं पर बैंक सामान्य जमाओं से अधिक ब्याज दे रहा है। गौरतलब है कि बैंक का कुल व्यवसाय दिनांक 09-02-2024 को 50000 करोड़ के स्तर को पार कर चुका है। इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष यादव एस ठाकुर ने इन व्यावसायिक और तकनीकी उपलब्धियों को बैंक के समस्त स्टाफ, बैंक मित्रों, सम्मानित ग्राहकों और हितधारकों को समर्पित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !