Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बाटोदा थाना पुलिस ने अवैध शराब के 336 पव्वे सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बाटोदा थाना पुलिस ने अवैध शराब सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मीठालाल पुत्र हरया और मोहनलाल पुत्र रुपा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 336 पव्वे अवैध शराब के जब्त किए है। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा राजस्थान जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज द्वारा अवैध हथियारों, मादक पदार्थों, अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

 

 

अभियान के तहत एसपी के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चंद व सीओ बामनवास तेज कुमार पाठक के निर्देशन में गत मंगलवार को बाटोदा पुलिस द्वारा अवैध शराब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

Batoda police station arrested two accused with 336 pavve of illegal liquor in sawai madhopur

 

 

 

बाटोदा थानाधिकारी रामकेश मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि हेड कांस्टेबल ममता को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हरिजन मोहल्ला बाटोदा में एक चबूतरे पर कट्टे सफेद कट्टो में एक व्यक्ति शराब बेच रहा है। जब उस व्यक्ति का नाम पूछा तो उसने अपना नाम मीठालाल पुत्र हरया निवासी काजी कोंडली बाटोदा सवाई माधोपुर बताया। मीठालाल से जब अवैध शराब रखने व ले जाने के बारे में पूछा तो उसके पास कोई लाइसेंस नहीं होना बताया। मीठालाल के पास से 240 अवैध शराब के पव्वे प्लास्टिक के कट्टों में रखे मिले।

 

 

 

 

ममता ने मौके पर शराब को जब्त किया और आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट में मामला दर्ज किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी रामकेश मीना, ममता हेड कांस्टेबल, राजेश कांस्टेबल, पवन कुमार कांस्टेबल एवं विनीत कांस्टेबल शामिल रहे।

 

 

 

 

 

इसी प्रकार सलीमुद्दीन हेड कांस्टेबल को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति पैदल – पैदल प्लास्टिक के कट्टे में अवैध शराब रखकर लेकर बैरखण्डी की तरफ जा रहा है। सूचना पर जब पुलिस जाब्ता मौके पर पहुँचा तो एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक कट्टे को सर पर रखकर पैदल – पैदल बैरखण्डी की तरफ जाता है दिखाई दिया। व्यक्ति को जब पुलिस की भनक लगी तो वह तेज – तेज चलने लगा। बाद में घेरा बनाकर व्यक्ति को पकड़ा गया। जब उससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मोहनलाल पुत्र रुपा निवासी बैरखण्डी सवाई माधोपुर बताया।

 

 

 

 

 

उसके सिर पर रखे कट्टे को जब चेक किया गया तो दो कार्टून गट्टे के रखे मिले। दोनों कार्टूनों में कुल 96 पव्वे देशी मदिरा सादा शराब के मिले। मोहनलाल से जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो उसने कोई लाइसेंस नहीं होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने अवैध शराब के पव्वों को जब्त किया और आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट में मामला दर्ज किया। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई सतत जारी है। इस कार्रवाई के दौरान थानाधिकारी रामकेश मीना, सलीमुद्दीन हेड कांस्टेबल, यशवंत कांस्टेबल एवं गजराज कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !